बच्चों के पेट में दर्द हो तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:30

सभी पैरेंट्स को अपने बच्चे की फिक्र होती है. जब बच्चा बहुत छोटा हो तो उसका खास ध्यान रखना पड़ता है. छोटे और नवजात बच्चे अपनी तकलीफ बोलकर तो नही जता पाते लेकिन इशारों में बताने की कोशिश जरूर करते हैं. आमतौर पर छोटे बच्चों में गैस, चोट, कब्ज और खानपान में एलर्जी के कारण पेट दर्द की समस्या होती है. इस समस्या के लिए डाइजेस्टिव सिस्टम के सतह में सूजन, जलन और गैस्ट्रोएंट्राइटिस रोटोनोवायरस, एडिनोवायरस जैसे बैड इफेक्ट्स जिम्मेदार होते हैं और साथ ही सर्दी जुकाम, फ्लू भी शिशुओं को होने वाली पेट दर्द के कारण बनते हैं. शिशु अक्सर अपनी समस्या नहीं बता पाते हैं लेकिन उनके रोने से सब पता चल जाता है. ऐसे ही कई लक्षण हैं जिनसे यह पहचाना जा सकता है कि शिशु पेट दर्द से परेशान है.

शिशुओं में पेट दर्द के लक्षण
मॉम जंक्शन के अनुसार खाना खाने में समस्या, पेट पर हाथ मलना, पेट को छूने से दर्द होना, सामान्य से अधिक रोना और हाथ-पैर मोड़ना बच्चों में पेट दर्द के प्रमुख कारण होते हैं. अगर बच्चों में इस तरह के लक्षण नजर आएं तो समझ जाना चाहिए कि वे पेट दर्द से जूझ रहे हैं.
विज्ञापन


गुणकारी अरबी का जानें दिलचस्प इतिहास

पेट दर्द से निजात पाने के कुछ घरेलू उपाय

सही मात्रा में पानी पिलाएं: शिशु के पेट दर्द को शांत करने के लिए उसे नियमित रूप से पानी पिलाएं, यह उपचार खास कर के छह महीने के बच्चों के लिए अधिक प्रभावी है, क्योंकि पानी से पेट में फंसे हुए सूखे मल बाहर आ जाते हैं.

बच्चे की मालिश करें: मालिश शारीरिक दर्द से राहत प्रदान करता है और शिशु में तंदुरुस्ती लाता है. मालिश से बॉडी में होने वाले जकड़न भी समाप्त हो जाती है.



आरामदायक नींद: छोटे बच्चे काफी नाजुक होते हैं जिसके कारण उन्हें दर्द अधिक होता है, लेकिन बच्चे के नींद की व्यवस्था आरामदायक बनाएं तो दर्द का एहसास कम होगा.

हींग का पेस्ट लगाएं: शिशु के पेट में गैस का खात्मा करके दर्द मिटाने के लिए सबसे पहले बच्चे को पीठ के बल सीधा लेटाएं और थोड़ी हींग और 3-4 बूंद पानी घोल कर पेस्ट बनाएं और अपने बच्चे के पेट और नाभि के चारो ओर लगाएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info